पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- 2022 में पिछड़े निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- 2022 में पिछड़े निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

श्रीमती पटेल ने बस्ती मंडल में अपना दल (एस) का परचम पुन: लहराने के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश  बस्ती, 27 नवंबर  पिछड़ों-वंचितों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वीपी सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भगवान बुद्ध की धरती बस्ती से 2022 विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरा। इस मौके पर अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से कमरकस कर उतरने का आह्वान किया। श्रीमती पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में हमें बस्ती मंडल में अपना दल (एस) का पुन: परचम लहराना है।  श्रीमती पटेल ने कहा कि मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह सही मायने में वंचितों-पिछड़ों के मसीहा थें। आज उन्हीं का प्रताप है कि हर जिला-कस्बा में पिछड़े समाज के युवा प्रशासनिक विभाग में नजर आ रहे हैं। आज का दिन हम सभी को श्रद्धेय वीपी सिंह के त्याग को याद करने की जरूरत है। श्रीमती पटेल ने कहा कि 2022 के चुनाव में पिछड़ा वर्ग निर्णायक भूमिका निभाएगा। सत्ता की कुंजी पिछड़ों के पास होगी।  श्रीमती पटेल ने कहा कि पार्टी के संस्थापक यशकायी डॉ.सोनेलाल पटेल जी के विचारों को आत्मसात करने वाली पार्टी अपना दल (एस) निरंतर कमेरों, वंचितों, पिछड़ों, आदिवासी भाइयों के हक-हुकूक के लिए संघर्ष कर रही है।  केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि हम 69 हजार शिक्षक भर्ती में बरती गई अनियमितता मामले में पिछले 4 महीने से ज्यादा समय से धरना दे रहे अन्य पिछड़ा वर्ग व दलित भाइयों को आश्वासन देती हूं कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। अपना दल (एस) इसके लिए निरंतर आवाज उठा रही है। आशा है कि इस समस्या का निदान जरूर निकलेगा। उन्होंने पिछड़ों के विकास के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर ओबीसी मंत्रालय के गठन की मांग की।  बूथ प्रबंधन जरूरी:  श्रीमती पटेल ने कहा कि चुनाव में बूथ प्रबंधन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हर बूथ हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हर बूथ पर हमें अपनी टीम खड़ी करनी है। इसे मिशन मोड में लेकर चलिए। हर गांव में जाइए, लोगों से मिलिए, गांव में चौपाल लगाइए, पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराइए। कई स्थानों पर स्वागत समारोह:  बस्ती आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय नेता का जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी एवं संचालन राष्ट्रीय सचिव राम नयन पटेल ने की। कार्यक्रम के संयोजक विधानसभा अध्यक्ष वेदप्रकाश चौधरी थे।  इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अलावा उत्तर प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा पटेल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम लखन पटेल, राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, राष्ट्रीय सचिव राम नयन पटेल, प्रदेश महासचिव झिनकान चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामसिंह पटेल, प्रदेश महासचिव व्यापार मंच सुखराम पटेल, युवा मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी, महिला मंच की प्रदेश सचिव शिल्पी द्विवेदी, विधि मंच के प्रदेश महासचिव नंद किशोर पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मंच रामकुमार पटेल, प्रदेश महासचिव युवा मंच महिपाल पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बस्ती सदर प्रदीप पटेल राणा, कप्तानगंज अध्यक्ष राजमणि पटेल, हरैया अध्यक्ष विजय पटेल, महादेवा अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, रुदौली अध्यक्ष वेदप्रकाश चौधरी के अलावा युवा मंच के जिलाध्यक्ष अभय पटेल, आईटी मंच के जिलाध्यक्ष शिवकुमार चौधरी, श्रमिक मंच के जिलाध्यक्ष रामंचद्र पटेल, महिला मंच के जिलाध्यक्ष गीता वर्मा, छात्र मंच के जिलाध्यक्ष आदर्श पटेल, मीडिया सचिव हरिपाल चौधरी, शिक्षक मंच के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चौधरी, चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ एसपी पटेल, पंचायत मंच के जिलाध्यक्ष सर्वेश चौधरी, अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष अली हुसैन सहित कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे।   Credit Source : up80.online

More Donate